Monday, March 24, 2014

शुक्रिया


चलो आज कुछ शुकराने लिखे
परमात्मा के लिए...जिसने धरती पे भेजा
माता पिता के लिए..जो हमे धरती पे लाए..
भाई बहन ..जिन्होने हमारे साथ बचपन जिया..
गुरुजन..जिन्होने हमे योग्य बनाया....
मित्र्ज़न..जो दुख सुख मे साथ चले....
पत्नी..या पति..जिसने...हमे नये ज़ज्बात दिए
बच्चे...जिन्होने हमे पालन पोषण का सुख दिया..
धरती, मौसम, बादल..बरखा..पर्वत
जिन्होने आँखो मे सौंदर्य भरा...
क्या क्या लिखू...
किसको किसको दू धन्यवाद..
तुम सब से ही तो मेरा जीवन बना.

1 Comments:

At March 25, 2014 at 12:55 AM , Anonymous Anonymous said...

:) :) :)

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home